पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आई सरकार, CM मान ने हेलीकॉप्टर तैनात किया

by | Aug 27, 2025 | National

Aug 27, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर अब लोगों की सेवा में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें यह हेलीकॉप्टर बड़े जनादेश के जरिए दिया है और संकट की इस घड़ी में यह जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल होगा।

गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गांव पानी से घिरे हुए हैं और लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है। इसलिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कार से करेंगे, जबकि हेलीकॉप्टर पूरी तरह से लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं और वह व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज़ करने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही सीएम मान ने घोषणा की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें फसल, पशु, घर और अन्य संपत्तियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को उसका पूरा मुआवजा देगी।

सीएम मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद की जाए और उनकी हरसंभव सुरक्षा व सहायता सुनिश्चित की जाए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch