होशियारपुर टैंकर ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा – 4 आरोपी गिरफ्तार

by | Aug 25, 2025 | Crime

Aug 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

होशियारपुर में 22 अगस्त की रात हुए गैस टैंकर ब्लास्ट मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। एस.एस.पी. संदीप मलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह हादसा टैंकर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने यह जानते हुए भी कि टैंकर में गैस भरी हुई है, उसे लिंक रोड पर मोड़ दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

इस मामले में टैंकर ड्राइवर के खिलाफ 23 अगस्त को थाना बुल्लोवाल में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा निवासी थाना बुल्लोवाल, अवतार सिंह उर्फ मती निवासी जंडी बुल्लोवाल, रमेश कुमार और राज कुमार पुत्र जनक दास निवासी लंबा पिंड (जालंधर) के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि 22 अगस्त को रात 10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि जालंधर-होशियारपुर रोड पर गांव मंडियाला के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के करीब गैस टैंकर और सब्जियों से भरी पिकअप वैन की टक्कर हो गई है। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई और आसपास की दुकानों व घरों तक आग फैल गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह (थाना बुल्लोवाल), एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह (चौकी नसराला इंचार्ज) और एएसआई संजीव कुमार (चौकी शाम चौरासी इंचार्ज) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और कंट्रोल रूम से तत्काल फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भेजने की अपील की।

पता चला कि टैंकर एलपीजी गैस से भरा हुआ था और टक्कर लगने के बाद गैस लीक होने से भयानक आग भड़क गई। इस हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch