आदमपुर में दर्दनाक हादसा : गैस टैंकर पलटने के बाद ब्लास्ट, 100 लोग झुलसे, इलाके में मची तबाही

by | Aug 23, 2025 | National

Aug 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर : पंजाब के आदमपुर इलाके में’ शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जालंधर–होशियारपुर रोड पर मंडियाला अड्डे के पास एक गैस टैंकर पलटने के बाद उसमें अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा जैसे बम विस्फोट हुआ हो।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के कई घरों की छतें उड़ गईं और सड़क किनारे स्थित दुकानें आग की लपटों में घिरकर राख हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 100 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और कई घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी गुरमुख सिंह ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकर एक अन्य वाहन से टकराने के बाद पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें जोरदार धमाका हुआ और गैस फैलने से पूरा गांव आग की चपेट में आ गया।

मौके पर पुलिस ने आवागमन रोक दिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। गैस लीक और आग के खतरे को देखते हुए गांव के लोग 3-4 किलोमीटर दूर डेरों में शरण लिए हुए हैं।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

इस घटना ने एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि गैस टैंकरों और खतरनाक पदार्थों के परिवहन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किस तरह से किया जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग घबराएँ नहीं और बचाव दल के निर्देशों का पालन करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त के बाद उन उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है।...

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch