जालंधर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन का तबादला, माडल टाउन मार्किट एसोसिएशन ने सम्मानित किया

by | Aug 21, 2025 | News

Aug 21, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आईएएस गौतम जैन का बीती शाम तबादला कर दिया गया। कम समय में शहर को विकास और सौंदर्यीकरण की नई दिशा देने वाले गौतम जैन को उनके कामकाज और योगदान के लिए जालंधरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

गौतम जैन के तबादले की सूचना मिलते ही माडल टाउन मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें यादगारी चिन्ह भेंट कर शहर के विकास में उनकी अहम भूमिका की सराहना की गई।

इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण, वाइस चेयरमैन सुखबीर सुक्खी, वाइस प्रेजिडेंट रमेश लखन पाल, पैटर्न जीएस नागपाल, अनिल अरोड़ा, भूपिन्द्र भिंदा, रॉबिन और महासचिव एस.एस. नन्द्रा मौजूद रहे।

प्रधान राजीव दुग्गल ने कहा कि गौतम जैन ने कम समय में जालंधर में अभूतपूर्व विकास कार्य किए और हर समय शहरवासियों की भलाई के लिए तत्पर रहे। उन्होंने विशेष रूप से माडल टाउन मार्किट में सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य सुधारात्मक कदम उठाए, जिससे इलाके का रूप निखर गया।

एसोसिएशन के सदस्यों ने गौतम जैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली ने जालंधर को नई पहचान दी है और शहरवासियों के दिलों में उनके योगदान की छाप हमेशा बनी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch