अमेरिका में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ariella La Langosta की गोली मारकर हत्या

by | Aug 20, 2025 | Crime

Aug 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब विदेश में भी इसी तरह के मामलों ने सनसनी फैला दी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ariella La Langosta (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रविवार सुबह करीब 4:30 बजे Ariella अपने काम से बाहर निकली थीं, जिसके कुछ ही समय बाद यह वारदात हुई। पुलिस को उनका शव कार के अंदर मिला, जहां वह स्टीयरिंग पर मृत पड़ी थीं और शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए।

पुलिस टारगेट किलिंग की आशंका जता रही

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला टारगेट किलिंग का लग रहा है। हालांकि, जांच जारी है और पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थीं Ariella

Ariella सोशल मीडिया पर अपने नाम “Ariella La Langosta” से जानी जाती थीं। उनके Instagram पर 5.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह नाइटलाइफ इन्फ्लुएंसर थीं और न्यूयॉर्क के कई मशहूर क्लब जैसे Ikon New York और Opus Lounge से जुड़ी हुई थीं।

फिलहाल पुलिस ने Ariella की हत्या को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब के रैवेन्यू विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रैवेन्यू विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य भर में कार्यरत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सरकारी आदेशों के तहत...

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

गर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद मोहाली में आयोजित विशाल रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते...

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

18 जून को सरकारी अवकाश घोषित, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पंजाब सरकार ने 18 जून को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी...

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने किया हमला

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने किया हमला

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए दो आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि एक पुलिस हवलदार भी जख्मी हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch