खरड़ में काली थार सवार हमलावरों का दिनदहाड़े हमला, युवक पर तलवारों से वार

by | Aug 20, 2025 | Crime

Aug 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खरड़ में काली थार सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अमायरा सिटी मार्केट में खरीदारी करने आए एक युवक पर दो हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया और कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

पीड़ित की पहचान गुरप्रीत सिंह (उम्र 26) के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों गगनदीप सिंह और जसनप्रीत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में खरीदारी करने मार्केट आया था। दोपहर करीब 3.30 बजे जब वह जाने लगा तो काली थार ने उसकी कार को आगे से रोक लिया।

“आज मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगा…” कहकर धमकाया

पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि थार से उतरे दो हमलावरों ने तलवारें निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर सीट पर कृपाण से वार किया। हमलावरों ने धमकाते हुए कहा, “आज मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगा”। किसी तरह कार स्टार्ट होने पर वह अपनी जान बचाकर भाग निकला।

पुलिस जांच जारी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

जांच अधिकारी बाज बहादुर सिंह ने बताया कि थार गाड़ी का नंबर सही है, लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर गलत पाया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

एक थाने से दूसरे थाने भटका पीड़ित

पीड़ित के मुताबिक, पहले वह शिकायत दर्ज कराने गुरप्रीत सिटी थाने गया, जहां पुलिस ने कार थाने में खड़ी करने को कहा। बाद में पता चला कि केस सदर थाने में दर्ज होगा। इसके बाद वहां जाकर एफआईआर दर्ज करवाई गई। फिलहाल, हमलावर फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch