गुजरात महापंचायत: केजरीवाल-भगवंत मान का भाजपा पर हमला, किसानों-पशुपालकों के समर्थन में गरजे

by | Jul 23, 2025 | International

Jul 23, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

गुजरात के मोडासा में किसानों और पशुपालकों के समर्थन में आयोजित महापंचायत में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात में सत्ता का अहंकार चरम पर है और गरीब किसानों को उनका हक मांगने पर लाठियों और गोलियों से कुचला जा रहा है।

महापंचायत को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार पूरी तरह अमीरों के लिए काम कर रही है और गरीब किसानों को उनका हक देने के बजाय उन पर लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साबर डेयरी में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें पशुपालक अशोक चौधरी की मौत हो गई।

केजरीवाल ने कहा कि किसानों को हर साल जून में बोनस मिलता था, लेकिन इस बार सिर्फ 9.50% मुनाफा घोषित किया गया और वह भी अब तक नहीं दिया गया। जबकि पिछले 5 साल से किसानों को 16–18% बोनस मिलता रहा है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों का पैसा कहां गया और आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने यही पैसा चुनावी रैलियों और महलों पर खर्च किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी को ठेके दिलाने के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन गुजरात के किसानों के बोनस और पशुपालकों के हक के लिए कुछ नहीं करते। यह सरकार अमीरों की है और गरीबों को केवल लाठियां देती है।

केजरीवाल ने कहा कि जैसे 1987 में कांग्रेस ने किसानों पर गोली चलवाई और सत्ता से बाहर हो गई थी, वैसे ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। किसान अशोक चौधरी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और गुजरात अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों-पशुपालकों की आवाज दबाने के लिए सरकार एफआईआर दर्ज कर उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में असली विपक्ष सिर्फ आम आदमी पार्टी है, क्योंकि कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है।

मान ने कहा कि गुजरात का चमकदार मॉडल सिर्फ दिखावा है। सड़कों की हालत खराब है और सहकारी समितियों में अरबों की लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात की जनता के हक और न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

दोनों नेताओं ने ऐलान किया कि गुजरात में अब बदलाव निश्चित है और ‘‘आप’’ किसानों-पशुपालकों के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch