पंजाब पुलिस ने बीकेआई मॉड्यूल की आतंकी साजिश नाकाम की, 86 पी हैंड ग्रेनेड बरामद

by | Aug 19, 2025 | Crime

Aug 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने राज्य में एक बड़ी आतंकी वारदात को टालते हुए बीकेआई (बबर खालसा इंटरनेशनल) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने हाल ही में राजस्थान से बीकेआई के दो कार्यकर्ताओं रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। इनके पिछले संपर्कों की गहन जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले।

86 पी हैंड ग्रेनेड बरामद

पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई और कार्रवाई करते हुए विश्वजीत को कोलकाता से और जैक्सन को नकोदर से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक 86 पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

कनाडा से मिल रहे थे निर्देश

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी कनाडा में बैठे बीकेआई सरगना जीशान अख्तर और अजय गिल के इशारों पर काम कर रहे थे। विश्वजीत और जैक्सन ने जुलाई के अंत में अपने साथियों के जरिए ब्यास से दो हथगोले हासिल किए थे।

शराब की दुकान पर हमला

पुलिस के अनुसार, इन हथगोले में से एक का इस्तेमाल लगभग 10 दिन पहले एस.बी.एस. नगर में एक शराब की दुकान को उड़ाने के लिए किया गया था। इस मामले में संबंधित थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से प्रदेश में संभावित बड़ी आतंकी घटना टल गई है। जांच एजेंसियां अब इस मॉड्यूल से जुड़े और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

जीरकपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, तुर्की की युवती की मौके पर मौत

जीरकपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, तुर्की की युवती की मौके पर मौत

मोहाली जिले के जीरकपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदेशी युवती की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ऑडी कार ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch