मां चौथी शादी के बाद प्रेमी संग भागी, रोती बच्ची को चुप न करा सके नाना-नानी तो …

by | Aug 18, 2025 | Crime

Aug 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जालंधर के थाना भोगपुर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव डल्ला में गरीबी और मजबूरी के चलते नाना-नानी ने अपनी ही छह महीने की दोत्री अलीजा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मां की चौथी शादी और प्रेमी संग फरार

एसपीडी सरबजीत राय के अनुसार, मृतका की मां मनिंदर कौर की यह चौथी शादी थी। इससे पहले भी उसकी तीन शादियां हो चुकी थीं, लेकिन वह किसी भी रिश्ते को निभा नहीं पाई। इस बीच उसका एक और प्रेमी था, जिसके साथ वह घर से भाग गई थी। राखी के मौके पर जब वह गांव लौटी तो अपनी 6 माह की बेटी अलीजा को अपने माता-पिता के पास छोड़कर फिर प्रेमी के पास चली गई।

बच्ची को चुप न करा सके नाना-नानी

बिना मां के बच्ची दिन-रात रोती रहती थी। नाना तरसेम सिंह और नानी दलजीत कौर उसे चुप कराने की कोशिश करते थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। धीरे-धीरे उनका सब्र जवाब दे गया और उन्होंने खौफनाक कदम उठाते हुए बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को टांडा के पास हाईवे की पुलिया के नीचे फेंक दिया।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बच्ची के अचानक लापता होने पर पिता सलिंदर कुमार ने 13 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पत्नी मनिंदर कौर और सास दलजीत कौर पर शक जताया था। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई।

कबूलनामे से खुला राज

पहले पुलिस ने मां मनिंदर कौर से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। जब दलजीत कौर से सख्ती हुई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने तरसेम सिंह को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल किया और शव बरामद कराने में पुलिस की मदद की।

मां की भूमिका पर भी संदेह

हालांकि पुलिस ने अब तक नाना-नानी को ही दोषी माना है, लेकिन बच्ची की मां की भूमिका भी शक के घेरे में है। सूत्रों का कहना है कि मां ने जिम्मेदारी से भागकर बच्ची को अपने माता-पिता के हवाले कर दिया था। पिता सलिंदर कुमार भी पत्नी पर गहरा शक जता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch