अमृतसर: ड्रग तस्कर जनक सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जा हटाया

by | Aug 17, 2025 | Crime

Aug 17, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अटारी सीमा के पास रंगड़ गांव में रहने वाले कुख्यात ड्रग तस्कर जनक सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके अवैध कब्जों को हटवा दिया।

एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनक सिंह के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके परिवार के कई सदस्य भी नशे के कारोबार में संलिप्त पाए गए हैं। पीडीपी की ओर से शिकायत मिली थी कि जनक सिंह काली कमाई से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए।

एसएसपी ने बताया कि यह अमृतसर ग्रामीण पुलिस की ड्रग तस्करों के खिलाफ छठी बड़ी कार्रवाई है। अब तक पुलिस 150 किलो हेरोइन, करीब 2 करोड़ रुपये नकदी और लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि जनक सिंह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन बाहर आने के बाद भी उसने नशे की कमाई से आलीशान मकान बनाने की कोशिश की। पुलिस की सख्त कार्रवाई से उसकी यह योजना नाकाम हो गई।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने पंजाब के युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर मेहनत और नेक काम करें। यह गुरुओं और पीरों की पवित्र धरती है, जिसे बदनाम करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch