ऑपरेशन सिंदूर के हीरो कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू को वीर चक्र सम्मान

by | Aug 16, 2025 | International

Aug 16, 2025 | International

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भारतीय वायुसेना के जांबाज कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के मुरिदके और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर सटीक वार करने वाले भारतीय पायलटों में पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के रहने वाले कैप्टन रंजीत सिंह का नाम भी शामिल है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उनकी अहम भूमिका रही। इसी साहस और पराक्रम के लिए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की है।

रफाल के पहले जत्थे को उड़ाने का गौरव

कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू का सफर वीरता और गौरव की मिसाल है। वर्ष 2021 में जब फ्रांस से भारत को पांच राफेल लड़ाकू विमान सौंपे गए थे, तब पहले जत्थे में शामिल एक राफेल को अंबाला एयरबेस तक उड़ाने का सम्मान भी उन्हें मिला। उस ऐतिहासिक क्षण ने उन्हें भारतीय वायुसेना का गौरव बना दिया।

पंजाब की धरती से निकला जाबांज

रंजीत सिंह सिद्धू मूल रूप से जिला बठिंडा के रायके कलां गांव से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में उनका परिवार श्रीमुक्तसर साहिब में रह रहा है। उनका साहस और वीरता पंजाब की शान और पूरे देश की प्रेरणा है।

वीर चक्र – देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान

वीर चक्र भारतीय सेना और वायुसेना को दिए जाने वाले सर्वोच्च सैन्य अलंकरणों में से एक है। यह सम्मान युद्ध क्षेत्र या ऑपरेशन में असाधारण साहस और अदम्य हौसले का परिचायक है। कैप्टन सिद्धू को यह सम्मान मिलने से न केवल वायुसेना का गौरव बढ़ा है बल्कि पंजाब का मान भी ऊँचा हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
भूषण कुमार पर महिलाओं से अश्लील बातचीत का केस दर्ज, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

भूषण कुमार पर महिलाओं से अश्लील बातचीत का केस दर्ज, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर थाना प्रभारी भूषण कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर महिलाओं और एक नाबालिग के साथ उनकी कथित अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है। एसएसपी हरविंदर सिंह...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! 28 साल से गूंगा-बहरा युवक अचानक सुनने और बोलने लगा

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! 28 साल से गूंगा-बहरा युवक अचानक सुनने और बोलने लगा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर से एक ऐसा अलौकिक चमत्कार सामने आया है जिसने हर श्रद्धालु के दिल में आस्था को और गहरा कर दिया है। पंजाब के होशियारपुर से दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु परिवार का बेटा, जो पिछले 28 वर्षों से गूंगा और बहरा था,...

Eastwood villa में मचा हड़कंप, गोली कि गूंज से

Eastwood villa में मचा हड़कंप, गोली कि गूंज से

पंजाब के फगवाड़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जालंधर–फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गोली चलने की घटना सामने आई। देर शाम हुई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की...

NHAI की बड़ी घोषणा: गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो और पाओ ₹1000 का FASTag रिचार्ज

NHAI की बड़ी घोषणा: गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो और पाओ ₹1000 का FASTag रिचार्ज

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब अगर कोई यात्री हाईवे पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करता है, तो उसे इनाम के तौर पर ₹1000 का FASTag रिचार्ज दिया जाएगा। यह योजना 31 अक्टूबर 2025 तक लागू...

चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस आमने-सामने, AAP विधायकों के नाम पर जाली हस्ताक्षर का मामला

चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस आमने-सामने, AAP विधायकों के नाम पर जाली हस्ताक्षर का मामला

सुखना लेक पर मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के बीच आमने-सामने टकराव हो गया। मामला आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों की फर्जी मुहर और जाली हस्ताक्षरों से जुड़ा है, जिसके आरोप में पंजाब पुलिस नवनीत चतुर्वेदी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch