
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और लगातार हो रही बारिश से ट्रैक पर फिसलन व भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसी के मद्देनज़र श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार होते ही ट्रैक को पुनः खोलने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पारंपरिक मार्ग से यात्रा जारी है, और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।








