भारी बारिश में फगवाड़ा की समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे हलका इंचार्ज हरजी मान

by | Aug 14, 2025 | States

Aug 14, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

अक्सर ही देखा ज़ाता है कि नेता लोग अपने एसी दफ्तरों में बैठ कर ही लोगों से बड़े बड़े वायदे करते है वो पूरे हो या ना हो उसका उन्हें कोई मतलब नहीं, लेकिन आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा से नए बने युवा और तेज़ तरार हल्का इंचार्ज हरजी मान इन नेताओं से पूरी तरह से हट कर है, जो फगवाड़ा वासियों की सेवा करना अपना पर्म धर्म समझते है और उनकी समस्या को देखने के लिए भरी बरसात में वो खुद सड़कों पर उतर ज़ाते है, जिसे देख लोग भी यह कहने को मजबूर हो जाते है कि हलका इंचार्ज एहनूं कहंदे जेड़ा हलके दिया मुश्किलां नू आप सुणदां

 

आज़ भी दिनभर हुई भारी बारिश के बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मेयर रामपाल उप्पल, सीवरेज बोर्ड के एसडीओ राजविंदर सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह, अजय कुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर रितेश कुमार मौजूद रहे।

हरजी मान ने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बताया कि सामान्य दिनों में नगर निगम का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 20 एमएलडी की क्षमता से काम करता है, जबकि इस समय 43 एमएलडी की क्षमता से पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हर साल आने वाली इस समस्या को लेकर उन्होंने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव का ध्यान आकर्षित किया है।

प्रमुख सचिव ने भरोसा दिलाया है कि फगवाड़ा में बरसाती पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। हरजी मान ने बताया कि यह समस्या काफी पुरानी है और सीवरेज की पाइपलाइनें करीब पचास साल पुरानी हैं, जिन्हें मौजूदा आबादी के अनुसार बदलने की आवश्यकता है। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे नगर निगम अपने स्तर पर पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार से आवश्यक ग्रांट जारी करवा कर इस समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा।

हरजी मान ने कहा कि उन्हें फगवाड़ा शहर और यहां के लोगों से विशेष लगाव है और शहर की हर समस्या को अपनी समस्या मानते हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch