Phagwara में हिंदू नेता सुशील टिंका की कार पर हमला, चार हमलावर सीसीटीवी में कैद

by | Aug 14, 2025 | Crime

Aug 14, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहां पर  शहर के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब उप प्रधान सुशील कुमार टिंका की कार पर चार अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। वारदात रात करीब 11:30 बजे की है। हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और सुशील टिंका की घर के बाहर खड़ी इंडिगो कार के क्लीनर साइड और बैक साइड के शीशे तोड़ दिए।

सुशील टिंका के अनुसार, वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, लेकिन हमलावरों के चेहरे ढके होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना सिटी प्रभारी ऊषा रानी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भरोसा दिलाया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी।

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया और चेतावनी दी कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन संघर्ष का रास्ता अपनाएगा।

वारदात के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हमलावर पहले गली में चक्कर लगाते हैं, फिर एक बाइक आगे निकल जाती है, जबकि बाकी बेखौफ होकर कार के शीशे तोड़ते हैं और सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। यह घटना उस समय हुई है जब स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस सख्त सुरक्षा इंतज़ामों का दावा कर रही थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch