अरमान मलिक और परिवार पर मुसीबत, पटियाला कोर्ट ने 2 सितंबर को पेश होने का आदेश

by | Aug 13, 2025 | Crime

Aug 13, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

यूट्यूबर अरमान मलिक के पूरे परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अरमान मलिक, उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक, समेत पूरे परिवार को 2 सितंबर को पटियाला कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

मामला उस समय शुरू हुआ जब पायल मलिक ने अपनी बेटी को खुश करने के लिए माता काली का रूप धारण किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद पायल मलिक, अरमान मलिक और उनका परिवार धार्मिक स्थलों पर जाकर माफी मांगता नजर आया, लेकिन उस माफी को सीनियर एडवोकेट दविंदर राजपूत ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला देते हुए पटियाला कोर्ट में तीन अलग-अलग मामले दर्ज करवाए।

पहला मामला अरमान मलिक के परिवार के खिलाफ बेअदबी का था, दूसरा सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसने का, और तीसरा मामला अरमान मलिक द्वारा 4 महिलाओं से शादी करने का। कोर्ट ने इनमें से दो मामलों — अश्लील कंटेंट और 4 शादियों — की सुनवाई करते हुए अरमान मलिक और उनकी चारों पत्नियों को 2 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch