विवादित गानों पर हनी सिंह और करण औजला की माफी, महिला आयोग से बोले- लौटकर देंगे सफाई

by | Aug 11, 2025 | International

Aug 11, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और करण औजला के विवादित गानों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब माफी तक पहुंच गया है। दोनों गायकों ने पंजाब महिला आयोग को फोन पर माफी मांगते हुए देश लौटने पर व्यक्तिगत रूप से माफी देने का वादा किया है।

 

मशहूर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह और करण औजला विवादित गानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में घिरे दोनों गायकों ने पंजाब महिला आयोग से फोन पर माफी मांग ली है।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन लाली गिल ने जानकारी दी कि फिलहाल दोनों गायक विदेश में हैं। उन्होंने फोन पर कहा है कि जैसे ही भारत लौटेंगे, महिला आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से माफी मांगेंगे। साथ ही उन्होंने 7 दिन का समय भी मांगा है।

पंजाब पुलिस के एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू ने इस मामले में महिला आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गायकों के वकील 2-3 दिनों में अपना पक्ष रखेंगे।

क्या है पूरा मामला?

पंजाबी गायक करण औजला के गाने ‘MF Gabhru’ और यो यो हनी सिंह के गाने ‘मिलियनेयर’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इन गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

इस पर पंजाब महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों गायकों को 11 अगस्त को पेश होने का नोटिस जारी किया था। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा था कि ऐसे गाने किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और कलाकारों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch