Jalandhar : गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

by | Jul 19, 2025 | Crime

Jul 19, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर (किशनगढ़)
जालंधर देहात के गांव नौगज्जा में गुरुवार रात को गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जब अज्ञात हमलावरों ने एक प्रवासी मजदूर दिनेश कुमार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


🔴 घटना का विवरण:

गांव निवासी किसान मनमोहन सिंह नागरा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका डेरा गांव के बाहर स्थित है, जहाँ पिछले पांच-छह वर्षों से प्रवासी मजदूर दिनेश कुमार (पुत्र संत राम मौर्य, निवासी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी नौगज्जा) खेतीबाड़ी का काम करता है।

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे, जब दिनेश खाना खा रहा था, तभी तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेरे में घुसे और बिना कोई बात किए तेजधार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में चेहरे, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव लगे। हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल मजदूर ने मालिक मनमोहन सिंह को फोन कर बुलाया, जिन्होंने तुरंत उसे जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया।


👮‍♂️ पुलिस जांच जारी:

चौकी किशनगढ़ के प्रभारी बलबीर सिंह बुट्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पीड़ित अभी बयान देने की हालत में नहीं है, उसके बयान के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


⚠️ इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद गांव नौगज्जा और आसपास के क्षेत्रों में डर और दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब खेतों में काम करने वाला मजदूर भी सुरक्षित नहीं, तो ग्रामीणों की सुरक्षा कौन करेगा?

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch