महिला जज के गनमैन ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, मौके पर मचा हड़कंप

by | Jul 17, 2025 | Crime

Jul 17, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

ख़बर पंजाब के डेरा बस्सी ईलाके से है जहां की अदालत में तैनात एक महिला जज के गनमैन ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुंदरा गांव निवासी हरजीत सिंह (34) के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 साल के बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला जज हैबतपुर रोड स्थित ए.टी.एस. विला सोसाइटी में रहती हैं, जहां गनमैन का शव कार में मिला। मृतक ने खुद को माथे में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक वर्ष 2012 में पुलिस में बतौर हवलदार भर्ती हुआ था। वह शुरू से ही महिला जज के साथ गनमैन के पद पर तैनात था। कल दोपहर 2 बजे वह महिला जज के बच्चों को स्कूल से लेकर आया था, जिसके बाद उसे शाम 4 बजे डेराबस्सी कोर्ट पहुंचना था ताकि छुट्टी के बाद जज को घर ले जा सके। इसी बीच शाम को उसकी निजी गाड़ी में उसका शव मिला। गाड़ी स्टार्ट थी, जो महिला जज के घर के पास लावारिस हालत में खड़ी थी।

खड़ी गाड़ी को स्टार्ट देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक का फोन बंद था और उसकी पिस्तौल पास में पड़ी थी। मृतक के चाचा के बेटे जशन ने कहा कि उसे ऐसी कोई परेशानी नहीं थी जिसके चलते उसने आत्महत्या की हो। मौके पर पहुंचे डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch