खा़ली प्लाट मालिकों की नहीं खैर, प्रशासन ने ऊठाया यह कदम

by | Jul 12, 2025 | States

Jul 12, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

खाली प्लॉटों में कूड़ा फैकें जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर को स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डी.सी. ऑफिस एक्शन हैल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 की शुरुआत की। इस हैल्पलाइन के जरिए शहरवासी खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा फैंके जाने की जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि नागरिक अपने आस-पास अगर किसी खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर या गंदगी देखते हैं तो वे उस स्थान की तस्वीरें और सटीक लोकेशन इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। प्राप्त शिकायत की जानकारी के आधार पर नगर निगम की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी और संबंधित प्लॉट मालिक के विरुद्ध चालान व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

उन्होंने कहा कि कई बार कुछ लोग खाली प्लॉटों को अवैध कूड़ा डंपिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को खतरा होता है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने प्लॉट मालिकों को 10 जुलाई तक अपने प्लॉट की सफाई करवाने और चारदीवारी/बाड़ लगाने के आदेश दिए थे। डी.सी. ने कहा कि इस हैल्पलाइन नंबर पर आने वाली सभी शिकायतों की निगरानी स्वयं उनके कार्यालय द्वारा की जाएगी और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी कर्त्तव्य है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch