पंजाब के Students को मिली ख़ुशखबरी, विधानसभा में इस बात को मंजूरी

by | Jul 11, 2025 | National

Jul 11, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के छात्रों को लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब विधानसभा में 2 यूनिवर्सिटियों को मंजूरी मिल गई है। विधानसभा में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने 2 नई यूनिवर्सिटियों के बिल पेश करते हुए कहा है कि अगर ये दोनों यूनिवर्सिटियां खुलती हैं तो छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय करने के भी नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा है। पहली बार 2022 में किसी सरकार ने शिक्षा के एजेंडे पर वोट मांगे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की जनता के बीच जाकर शिक्षा के महत्व को समझाने की कोशिशों की भी सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही अजनाला, बरनाला, कीरतपुर साहिब समेत कई इलाकों में नए सरकारी कॉलेज खोलने जा रही है। उन्होंने बताया कि अब विदेशों से भी छात्र पंजाब पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। साथ ही सरकारी स्कूलों में बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें। 2022 तक पंजाब में ब्रेन ड्रेन एक गंभीर समस्या थी। योग्य बच्चे विदेशों की ओर जाते थे, जबकि जरूरतमंद छात्रों के लिए मिलने वाली छात्रवृत्तियां पिछली सरकारों ने खत्म कर दी थीं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्थिति सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

उन्होंने बताया कि अब सभी एससी बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति मिल रही है और सभी यूनिवर्सिटियों को भी समय पर अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कोई भी गेस्ट फैकल्टी अपनी नौकरी नहीं खोएगा। सरकार ने नए ऐसे कोर्स भी शुरू किए हैं जिनकी बाजार में अच्छी मांग है, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch