Bikram Majithia पर कारवाई के बाद CM Bhagwant Mann की चेतावनी

by | Jun 26, 2025 | National

Jun 26, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों सेनशों के खिलाफ युद्धअभियान जारी है और पंचायतें भी नशा तथा नशा तस्करों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं और उनका कर्जदार हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।उन्होंने साफ कहा कि हम राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी नहीं छोड़ेंगे और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तैयारी और पक्के दस्तावेज़ों के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। बड़ी मछलियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा जो पहले यह कहते थे कि पंजाब सरकार सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ती है और बड़ी मछलियों को हाथ नहीं लगाती। अब वही नेता कल से हमारी कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि वे भी नशा कारोबार में शामिल रहे हैं। अब वे पंजाबियों को क्या जवाब देंगे?” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “शायद ये लोग मुझे भी नुकसान पहुंचाना चाहते हों, लेकिन मुझे इसका कोई डर नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों ने लोगों के घर उजाड़कर जो आलीशान कोठियां बनाई थीं, उन पर बुलडोज़र भी चलाया गया है। इस समय छोटे नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है और जल्द ही बड़े तस्करों की बारी भी आने वाली है। हम सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हैं और यह मुहिम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि जो पुलिस कर्मचारी नशा तस्करों से मिले हुए थे और छापेमारी से पहले ही उन्हें जानकारी दे देते थे, उनके भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। अभी यह अभियान पूरी ताकत से चल रहा है और हमें लोगों के फोन रहे हैं कि नशा कारोबार में काफी फर्क पड़ा है। अब नशा तस्करों के लिए आसानी से नशा बेचना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “हम इस लड़ाई में पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch