Jalandhar देहाती में गैगवार, जिम के बाहर चली सरेआम गोलियां

by | Jun 18, 2025 | Crime

Jun 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बड़ी ख़बर जालंधर देहाती के नकोदर शहर से सामने आ रही है जहां पर आज़ देर शाम को शंकर बाईपास नहर के पास स्थित एक जिम के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में हुई गैंगवार में ताबडतोड गोलियां चली है, जिसमें दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत की खबर मिली है।

 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह, सिटी थाना प्रमुख अमन सैनी, सदर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और एक फॉरच्यूनर व एक डिजाईर कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि शंकर बाईपास पर स्थित जिम के बाहर दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक फॉरच्यूनर में सवार कुछ युवकों ने दूसरी फॉरच्यूनर व डिजाईर कार में सवार युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर जिम में काम कर रहा एक युवक बाहर आया और उसे गोली लग गई तथा उक्त गाड़ी में सवार एक अन्य युवक भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां जिम में काम करने वाला युवक योगराज निवासी गांव मेहमूवाल शाहकोट हाल निवासी नकोदर की मौत हो गई। दिलप्रीत सिंह निवासी गांव कंग साहबू घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक की चार साल की बेटी है। वह पिछले कुछ सालों से जिम में काम कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ जिम में ही रहता था। पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई फॉर्च्यूनर व डिजाईर कार के शीशे टूटे हुए थे तथा उन पर करीब एक दर्जन गोलियों के निशान थे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch