Toll Tax को लेकर आई बड़ी ख़बर, Nitin Gadkari ने किया ऐलान

by | Jun 18, 2025 | National

Jun 18, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब निजी वाहन मालिकों को हर बार टोल प्लाज़ा पर भुगतान करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार 15 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है – FASTag आधारित वार्षिक पास।

 

3,000 रुपये में मिलेगा सालाना पास

गडकरी ने बताया कि यह नया पास सिर्फ 3,000 में उपलब्ध होगा और यह पास एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले पूरा हो, वैध रहेगा। यह सुविधा केवल निजी गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही होगी। इससे यात्रियों को टोल भुगतान की प्रक्रिया से बारबार गुजरने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी और सफर ज्यादा सहज बन जाएगा।

टोल प्लाज़ाओं पर भीड़ होगी कम

गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पहल टोल प्लाज़ाओं पर होने वाली भीड़, भुगतान में होने वाली देरी और विवादों को कम करेगी। साथ ही इससे यात्रा का अनुभव तेज़, आसान और तनावमुक्त होगा। इस नई योजना के तहत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी।

60 किमी के दायरे में रहने वालों को विशेष राहत

यह वार्षिक पास नीति खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो टोल प्लाज़ा से 60 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और रोज़ाना सफर करते हैं। अब उन्हें हर बार टोल देने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

ऐसे मिलेगा पास

यह वार्षिक पास 15 अगस्त 2025 से NHAI / MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध होगा। जल्द ही इसके लिए एक अलग लिंक भी एक्टिव किया जाएगा

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर में कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे कथित अपराधियों के संपर्क में रहकर सरकारी विभागों और संवेदनशील संस्थानों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहे...

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात...

Get In Touch
close slider

Get In Touch