Dera Beas ज़ाने वाली संगत के लिए Good News, रेलवे विभाग ने किया यह ऐलान

by | Jun 17, 2025 | National

Jun 17, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

रेलवे द्वारा ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा हेतु मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर ने बताया कि रेल विभाग द्वारा 26 जून 2025 को ( 01 ट्रिप) स्पेशल ट्रेन 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए चलेगी जो हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी और वापसी दिशा में, स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 29 जून 2025 (01 ट्रिप) को चलेगी तथा यह स्पेशल ट्रेन ब्यास से रात्रि 20:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

 

उन्होंने बताया सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून 2025 (01 ट्रिप) को चलेगी जो सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी और वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 29 जून 2025 (01 ट्रिप) को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन ब्यास से शाम 15:00 बजे प्रस्थान करके रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch