पंजाब के लोगों को होगा फायदा, अरविंद केज़रीवाल ने किया ऐलान

by | Jun 13, 2025 | National

Jun 13, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

Online registration work will start from July 15 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जमीनों की रजिस्ट्रेशन में होने वाली धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए राज्य भर में 15 जुलाई से रजिस्ट्रेशन का कार्य आनलाइन शुरू हो जाएगा। इससे सम्पत्तियों पर होने वाले अवैध कब्जे खत्म हो जाएंगे।केजरीवाल अमृतसर में एक समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ सरकार ने पिछले 2 महीनों में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक आदमी तहसीलदार या पटवारी के दफ्तर में जाता है तो उसे बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो पैसे देने के बाद भी काम नहीं होते थे। अब पहली बार रजिस्ट्रेशन का कार्य आनलाइन किया गया है जिससे अब भ्रष्टाचार खत्म होगा।

 

उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने कहा था कि भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए कि अंग्रेज चले जाए और काले लोगों के हाथों में देश चला जाए। उन्होंने कहा कि देश के लोग अब तहसीदारों और पटवारियों के गुलाम बन कर रह गए हैं।  सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी रजिस्ट्री में होती है। इसलिए पंजाब में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के काम को सुधारने का फैसला किया गया। मोहाली में सरल रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि अब रजिस्ट्री लिखने वाले लोग दलाली करते हैं और उसकी तहसीलदारों तक सैटिंग होती है। मोहाली में 7 तहसीलें हैं और वहां एक भी दलाल नहीं हैं। दफ्तर के अंदर सरकार अब रजिस्ट्री लिख कर देती है। लोग घर बैठे आनलाइन रजिस्ट्री करवाने का आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्री को अत्यंत सरल बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने के बाद मोबाइल पर संदेश आते हैं और बिना पैसे दिए काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली के बाद अब पंजाब के अन्य जिलों में भी इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली में पायलट प्रोजैक्ट लागू किए एक महीना हो गया है।15 जुलाई से पूरे पंजाब में आनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि जब ‘आप’ सरकार बनेगी तो सेवा केंद्रों में 28 प्रतिशत कामों की पैंडेंसी चल रही थी जो अब 1 प्रतिशत से भी कम रह गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो लगता है कि आने वाले दिनों में पटवारखानों पर ताले लग जाएंगे क्योंकि लोगों को पटवारखाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही ट्रांसपोर्ट व अन्य विभागों के कामों को आनलाइन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पंजाब में सहन नहीं किया जाएगा। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सडक़ों की 5 वर्षों की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी विभाग में गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नीले कार्ड जिनके कट गए थे वे बना दिए गए हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री मान का पत्र ऐसे लोगों के घरों में जाएगा कि उनका राशन लगा दिया गया है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch