Jalandhar वालों को मिलेगी Good News, सीएम करने ज़ा रहे यह काम

by | Jun 5, 2025 | News

Jun 5, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के ऐतिहासिक बर्ल्टन पार्क में बन रहे स्पोर्ट्स हब का औपचारिक उद्घाटन 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि उसी दिन कबीर जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी होना है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे उसी दिन बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का भी उद्घाटन करेंगे।

 

विशेष बात यह है कि यह प्रोजेक्ट आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. अशोक मित्तल, सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली और जलंधर के मेयर वनीत धीयर के संयुक्त प्रयासों से साकार रूप ले रहा है। बताया गया है कि कई साल पहले आवंटित किए गए टेंडर पर ही संबंधित ठेकेदार ने दोबारा काम शुरू करने के लिए सहमति दे दी है।

 

नगर निगम प्रशासन ने उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों में अब लगभग डेढ़ साल का समय बचा है और आम आदमी पार्टी की नेतृत्व टीम ऐसे विकास कार्यों के ज़रिए जनसमर्थन को और मज़बूत करना चाहती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत...

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले को लेकर एक्साइज विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक्साइज...

पंजाब बजट 2026: ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500

पंजाब बजट 2026: ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500

पंजाब विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने का ऐलान किया गया। सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch