मान सरकार ने कैबनिट में किया बड़ा फैसला, दुकानदारों को मिलेगी राहत

by | Jun 4, 2025 | National

Jun 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब की मान सरकार जोकि पहले ही दिन से पंजाब हितैशी कार्यों को पहल दे रही है और पंजाब वासियों को हर सहूलत मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस के चलते ही आज़ पंजाब कैबनिट की बैठक में पंजाब की मान सरकार द्वारा पंजाब के दुकानदारों के लिए एक अहम फैसला लिया गया है, जिस से दुकानदारों को आने वाले समस्या का समाधान होगा।

 

बैठक के दौरान गांवों और शहरों के छोटे दुकानदारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। मीटिंग के दौरान पंजाब सरकार ने दुकानदारों पर लागू इंस्पेक्टर राज को खत्म करने का फैसला लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छोटे दुकानदारों की यह लंबे समय से मांग रही थी कि उन्हें इंस्पेक्टरी राज का सामना करना पड़ता है। अब पंजाब दुकान और व्यापारिक स्थापना अधिनियम, 1956 में बड़े बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब केवल उन दुकानदारों को कर्मचारियों का रिकॉर्ड देना होगा जिनके यहां 20 से अधिक हेल्पर काम करते हैं। अगर किसी दुकान में 20 से कम कर्मचारी हैं, तो उनसे कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी। जबकि 20 से अधिक कर्मचारियों की स्थिति में 6 महीने बाद उनका पूरा रिकॉर्ड देना अनिवार्य होगा।

पहले एक या दो हेल्पर रखने पर भी दुकानदारों को पूरी जानकारी देनी पड़ती थी। लेकिन अब इस बोझ से राहत मिलेगी और इंस्पेक्टर राज की लूट का शिकार दुकानदार नहीं होंगे।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि कर्मचारियों का ओवरटाइम समय बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारी 3 महीनों में 50 घंटे अतिरिक्त काम कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी में भी इज़ाफा होगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले दुकानों पर हेल्पर रखने की मंज़ूरी के लिए काफी समय लग जाता था, लेकिन अब यह मंज़ूरी पोर्टल के माध्यम से 24 घंटे के भीतर मिल जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब का हर छोटा व्यापारी खुलकर काम करे और पंजाब को आगे बढ़ाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस संशोधित अधिनियम को जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch