पंजाब में बड़ी वारदात, आप वर्कर पर चली गोलियां

by | May 29, 2025 | Crime

May 29, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बड़ी ख़बर पंजाब के मोगा ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर से है जहां पर  दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही मोगा ज़िले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनावों को लेकर बिलासपुर गांव में दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी और दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही थीं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch