
इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टकसाली अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया है। बता दें कि, वह शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक भी थे।
मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह ढींडसा पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका मोहाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां आज शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि टकसाली अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह 2020 में अकाली दल से अलग हो गए थे। ढींडसा लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। ढींडसा ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 9 अप्रैल 1936 में हुआ था।









