गांव माधोपुर में 10 लाख रुपये की लागत से हुआ खेल स्टेडियम का नवीनीकरण

by | May 26, 2025 | News

May 26, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव माधोपुर में 10 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम के नवीनीकरण का काम पूरा होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल व हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने विधिवत उद्घाटन के साथ स्टेडियम का लोकार्पण किया। स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है। इस अवसर पर डा. राजकुमार चब्बेवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। जोगिन्द्र सिंह मान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

 

विकास कार्यों में अनुदान की पहले भी कोई कमी नहीं आने दी है और भविष्य में भी आवश्यक अनुदान की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह मान ने सभी युवाओं से नशे का पूर्ण त्याग करने और ग्रामीणों से पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध को सफल बनाने में सहयोग देने की पुरजोर अपील की। इससे पहले गांववासियों ने डा. चब्बेवाल और जोगिन्द्र मान समेत सभी गणमान्यों का गांव में पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह दीपा, ओम प्रकाश बिट्टू, नरिंदर सिंह सरपंच, रणजीत कलेर सरपंच, सरवन सिंह दिओ सरपंच, वरुण बंगड़ चक हकीम सरपंच, मीना कुमारी सरपंच भाखडिय़ाना, नवनीत उप्पल, हरप्रीत सिंह भोगल, फौजी शेरगिल, जसविंदर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch