पार्षद हत्या मामले में पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, मजीठिया के आरोपों को बताया निराधार

by | May 26, 2025 | National

May 26, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अमृतसर के छेहरटा में हुई पार्षद की हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस द्वारा मामले को कुशलतापूर्वक निपटाना उनकी क्षमता और स्वतंत्रता को दर्शाता है।

आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत आम आदमी पार्टी का कोई भी मंत्री और विधायक गैंगस्टरों या नशा तस्करों को कोई सहायता नहीं करता है। विपक्षी नेता बिक्रम मजीठिया के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए पन्नू ने कहा कि 2007 से 2017 तक रही अकाली-भाजपा सरकार ने न केवल गैंगस्टर संस्कृति को जन्म दिया, बल्कि इसे बेरोकटोक बढ़ने दिया।

पन्नू ने कहा कि अकाली शासन के दौरान पंजाब में गैंगस्टरों का उदय हुआ। एक पुलिस अधिकारी को उसकी बेटी के सम्मान की रक्षा करने के लिए गोली मार दी गई और अपराधियों ने उसके पार्थिव शरीर के पास भांगड़ा किया। उनके तथाकथित युवा नेता जघन्य अपराधों में शामिल थे, जिनमें नाबालिगों के साथ भागना और नाभा जेल ब्रेक जैसी घटनाएं शामिल थी।

आप ने मजीठिया पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि वह शायद अपनी सरकार के रिकॉर्ड को भूल गए हैं। पन्नू ने कहा कि हर पंजाबी को याद है कि कैसे अकाली राज में गैंगस्टर संस्कृति फल-फूल रही थी। अकाली नेतृत्व का ऐसे तत्वों के साथ संबंध भी जगजाहिर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। हमारे यहां ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो गैंगस्टरों का समर्थन करते हों या उनसे जुड़े हों। आप सरकार में कानून प्रवर्तन एजेंसियां बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ काम कर रही हैं।

नील गर्ग ने मजीठिया से कहा – लाशों पर राजनीति न करें, गैंगस्टर अकाली सरकार की ही देन है

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने भी पार्षद की दुखद हत्या का राजनीतिकरण करने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया की निंदा की। गर्ग ने कहा कि मजीठिया एक संवेदनशील मुद्दे का फायदा उठाकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता को बचाना चाहते हैं। वह एक निर्दोष व्यक्ति की मौत का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं।

गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के स्वतंत्रतापूर्वक काम कर रही है। अकाली शासन के विपरीत, जहां अपराधियों और असामाजिक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, आप सरकार ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। इस मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी पंजाब पुलिस की दक्षता दर्शाती है। गर्ग ने बताया कि पंजाब की कानून-व्यवस्था आज काफी बेहतर है। एनसीआरबी के आधिकारिक आंकड़े भी इसकी पुष्टि करते हैं।

मजीठिया से “लाशों पर राजनीति” न करने की अपील करते हुए गर्ग ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी दुखद घटनाओं का फायदा उठाना बेहद शर्मनाक और अनुचित है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को पता है कि अकाली-भाजपा शासन के दौरान गैंगस्टर कैसे पनपें। मजीठिया के निराधार आरोप सिर्फ उनकी हताशा को दर्शाता है, जबकि हकीकत यह है आप सरकार अपराध मुक्त पंजाब बनाने के अपने वादे को पूरा कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch