Punjab में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक, ज़ारी हुई हिदायतें

by | May 27, 2025 | National

May 27, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कोरोना वायरस जिसे शायद लोग कुछ समय से भूल चुके है, लेकिन इस खतरनाक वायरस ने एक बार फिर से अपनी दहशत बनानी शुरू कर दी है। फिरोजपुर से  कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मरीज हरियाणा के अंबाला शहर से आया था और अब उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मरीज का अभी इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक अंबाला शहर में काम करता है। वह अपने पिता से मिलने अंबाला आया था। यहां आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जब उसने कोरोना का रैपिड टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

वहीं दूसरी ओर अमृतसर में पुराने कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। मरीज की गंभीर हालत के चलते उसे पिछले दिनों गुरु नानक देव अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अब रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई है। मामला पिछले सप्ताह का है। बता दें कि उक्त कोरोना वायरस पुराना वैरिएंट है, जबकि नए कोरोना वैरिएंट का अभी जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह एक व्यक्ति को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और मरीज की गंभीर हालत के कारण उसे आई.सी.यू. में शिफ्ट कर दिया गया था। मरीज का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मैडीकल कॉलेज की डी.आर.एल. लैब भेजा गया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई। रिपोर्ट में पाया गया कि कोरोना का नया वैरिएंट नहीं, बल्कि पुराना ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। मरीज का सैंपल दोबारा लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया और बाद में उसकी रिपोर्ट नैगेटिव आई।

 

 

दूसरी ओर कोविड-19 के बारे में बात करते हुए कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने लोगों से अपील की कि कोविड का वैरिएंट हल्का है, जिसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह द्वारा जारी वीडियो संदेश का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने राज्य के नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि पंजाब में कोविड-19 के जे.एन.-1 वैरिएंट को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वैरिएंट आमतौर पर हल्का होता है और अब तक पंजाब में इससे संबंधित कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पूरी तरह तैयार है। सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं और आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन और वैज्ञानिक विशेषज्ञता के साथ टीमें तैनात की गई हैं। सभी जिलों में निगरानी की जा रही है और लगातार परीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित मामले की पहचान की जा सके और उसका तुरंत इलाज किया जा सके।

 

Join WhatsApp:

https://chat.whatsapp.com/HMKhtgDfPdwCtZ1pfexcaA

 

 

 

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch