शराब पीने वाले सावधान, अब इस जिले में हुआ यह मामला

by | May 19, 2025 | News

May 19, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

शराब के शौकीनों के लिए होश उड़ा देने वाली खबर है। दरअसलमजीठा कांड के बाद अब जिला पुलिस गुरदासपुर ने 5 महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 2 लाख 8 हजार 750 मि.लीटर एैसी शराब बरामद की जो मानव के लिए बहुत ही हानिकारक है। इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य ने बताया कि काहनुवान पुलिस ने एक आरोपी राजपाल सिंह पुत्र  सुरिन्द्र सिंह को मुखबर की सूचना के आधार पर उसके घर पर छापामारी कर काबू कर घर से 22500 मि.लीटर शराब बरामद की। यह शराब जहरीले पदार्थो से तैयार की गई थी।

इसी तरह धारीवाल पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार उर्फ गोपी को खुंडा रोड़ खाली गोदामों के पास से झाडियों के पास छापामारी कर काबू कर उससे 30,000 मि.लीटर जहरीली शराब बरामद की। जबकि  बहरामपुर पुलिस ने आरोपी दर्शना देवी पत्नी सोम राज निवासी आबादी चंडीगढ़ के घर पर छापामारी कर उसे 11250 मि.लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। एस.एस.पी.श्री आदित्य ने बताया कि भैनी मीया खान पुलिस ने सेम नाला के पास से आरोपी मोहन सिंह पुत्र जोगा सिंह निसासी गांव मोचपुर को प्लास्टिक कैन जिसमें 7500 मि.लीटर घटिया शराब थी सहित काबू कर गिरफ्तार किया। इसी तरह सिटी पुलिस ने मान कौर बाई पास के पास से आरोपी भोला सिंह पुत्र राम पाल तथा उसकी पत्नी मंजू  निवासी मानकौर को 30000 मि.लीटर एैसी शराब बरामद की जो जहरीले पदार्थो से तैयार की गई थी। जबकि सिटी पुलिस गुरदासपुर ने ही एक महिला रानी पत्नी प्रेम कुमार निवासी मान कौर सिंह को वाईट रिर्साट के पास बने शमशान घाट में छापामारी की उसे 30,000 मि.लीटर अवैध शराब सहित काबू किया। बरामद शराब मानव प्रयोग के लिए अति हानिकारक थी।

एस.एस.पी.श्री आदित्य ने बताया कि गुरदासपुर सदर पुलिस ने किसी मुखबर की सूचना के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सविन्द्र सिंह निवासी हेमराजपुर को उसके हेमराजपुर गांव में बने टयूबवैल पर छापामारी कर 37,500 मि.लीटर एैसी शराब के साथ गिरफ्तार किया जो जहरीले तत्वों से तैयार की गई थी। उन्हानेे बताया कि इसी तरह दीनानगर पुलिस ने एक मुखबर की सूचना के आधार पर गांव ढीढा सांसिया रजवाहा पुल पर से आरोपी महिला सुनीता पत्नी रणयोध सिंह निवासी हनुमान चौंक गुरदासपुर को स्कूटरी पर 30,000 मि.लीटर शराब लेकर जाते हुए गिरफ्तार कर शराब व स्कूटरी भी जब्त की। जबकि दीनानगर पुलिस ने ही  मुखबर की सूचना के आधार पर आरोपी महिला  प्रवीण कुमारी पत्नी राजीव कुमार निवासी बरियार कालोनी के घर पर छापामारी कर उसे 22500 मि.लीटर अवैध शराब सहित काबू किया। महिला प्रवीण लम्बे समय से जहरीले पदार्थो से अवैध शराब तैयार कर बेचने का धन्धा करती थी। एस.एस.पी.श्री आदित्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एैसी घटिया शराब तैयार करते है जो मानव के जीवन के लिए खतरनाक है तथा जानलेवा भी प्रमाणित हो सकती है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch