
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पंजाब के अमृत्सर शहर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां पर आज सुबह-सुबह सायरन बजने शुरू हो गए। सायरन लगातार 10 मिनट तक बजता रहा और लोगों को सावधान रहने को कहा गया।
इसी के साथ अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है और उन्हें कहा गया है कि, खिड़कियों से दूर रहें। बता दें ये सायरन तब बजाए जाते हैं, जब खुफिया एजेंसियों की तरफ से अटैक सूचना मिलती है।
प्रशासन ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते लोगों घरों के अंदर रहने की अपील है। बहुत जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकले और दरवाजों खिड़कियों से दूर रहे। बाजारों के बीच लोग न निकले और प्रशासन का सहयोग करें।








