
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहां पर देर रात दो बज़े के बाद नज़दीकी गांव खलियाण में पाकिस्तानी मिसाईल गिरने की सूचना मिली है। जिसकी वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
गौर हो कि नापाक पाक पिछले तीन दिन से भारत पर मिसाईलें दाग रहा है जिसे भारतीय आर्मी द्वारा ध्वस्त किया ज़ा रहा है। इस बीच ही बीती देर रात भी पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाईलें दागी गई जिनका भारतीय सेना द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया गया, इस बीच ही फगवाड़ा के नज़दीकी गांव खलियाण में भी एक मिसाईल या फिर ड्रोन गिरने की सूचना मिली है जिस बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई कि मिसाईल है या फिर ड्रोन है।
प्राप्त ज़ानकारी के अनुसार उक्म मिसाईल या फिर ड्रोन गांव खलियाण के खेतों में गिरी है जिस से खेत में 10 फीट से ज्यादा का गहरा खड्डा भी हो गया है, वहीं देर रात हुए इस ब्लास्ट के बाद प्रशासन द्वारा देर रात को एमरजैंसी में BlackOut भी करना पड़ा। वहीं इस ब्लास्ट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुला कर ब्लास्ट की वज़ह से लगी आग पर भी काबू पाया गया।








