भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच ज़ारी हुए यह आदेश, दस दिन तक करना होगा पालन

by | May 9, 2025 | States

May 9, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बीते दिन से भारत पाकिस्तान की सीमा के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है जिसको लेकर पंजाब वासी भी खासी दहशत में दिखाई दे रहे है। वहीं दहशत और तनाव के इस माहौल के बीच डीसी जालंधर ने जालंधर वासियों के लिए कुछ आदेश ज़ारी किए है जिनका अगले दस दिन तक पालन करना बेहद ही जरूरी होगा।

 

जालंधर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मेजिस्ट्रेट डा. हिमांशु ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर में किसी भी तरह की आतिशबाजी, पटाखा बम, हवाई बम व अन्य बमों पर पाबंदी लगाई गई है। यह पाबंदी 9 मई से आने वाले 10 दिनों तक लागू रहेगी। भारतीय नगारिक सुरक्षा संहित 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं।

शहर में माहौल नियंत्रित रहे, लोग पैनिक न हो इसके चलते यह कदम उठाया गया है। बता दें कि सार्वजनिक कार्यक्रमों दौरान जानबूझ कर माहौल खराब करने के लिए इन पटाखों का इस्तेमाल कर लोगों में दहशत पैदा करने का प्रयास किया जाता है। वहीं बता दें कि भारत-पाक के बीच छिड़ी जंग के चलते इमरजेंसी में लोगों को सेफ जगह जाने की सलाह दी गई है। ब्लैकआउट दौरान घर की सभी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आदेश की Copy पढ़ने के लिए नीचे Click करें

 

Order 1603-15 09 May 2025_250509_162332

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch