जम्मू कश्मीर ज़ा रही बस में Bomb की सूचना ने मचाया हड़कंप

by | May 7, 2025 | Crime

May 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गुड़गांव से कटरा जा रही एक निजी कंपनी की बस में बम होने की अफवाह के कारण बस को समराला में रोक दिया गया। दरअसल, बस के कंडक्टर को एक फोन आया जिसमें कहा गया कि बस में बम है। इसके बाद बस के ड्राइवर ने तेजी से बस को समराला के पास स्थित हैडो पुलिस चौकी के सामने खेतों में रोक दिया और सभी यात्रियों को बस से उतारकर हैडो चौकी ले जाया गया।

जैसे ही बम की खबर फैली, खन्ना जिले की एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस की ओर से बम स्क्वाड को भी बुलाया गया। बम स्क्वाड की टीम बस की अच्छे से जांच करेगी और उसके बाद ही पता चल पाएगा कि बस में कोई विस्फोटक सामग्री है या नहीं। लोगों को बस के पास जाने से सावधान किया गया है।

वहीं, बस के कंडक्टर बेअंत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उसे एक फोन आया जिसमें कहा गया कि तुम्हारी बस में बम है। इससे वह घबरा गया। इसके बाद उसने अपने दिल्ली कार्यालय में फोन किया, जहां से उसे बस को नजदीकी पुलिस चौकी ले जाने को कहा गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

चंडीगढ़। पंजाब में दलित राजनीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के हालिया संगठनात्मक कार्यक्रम को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी दल पर सामाजिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े...

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालंधर। शहर में 12 जून को किशनपुरा चौक स्थित BMS शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके...

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

शहर के फोलड़ीवाल इलाके में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन की ड्राइविंग सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch