महिला की हत्या को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

by | May 5, 2025 | Crime

May 5, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बीते दिनी जालंधर के  मोता सिंह नगर में महिला की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र करीब 21 साल वह और विशाखापटन का रहने वाला है। सबसे हैरानी की बात है कि आरोपी कार्तिक बीटैक का स्टूडैंट है और जालंधर-फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

 

गौरतलब है कि, शहर के मोता सिंह नगर की कोठी नंबर-325 में रहती विनोद कुमारी दुग्गल का कुछ दिन पहले लूट की वारदात के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 1 मई को उन्हें विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए टीमे गठित करके गुत्थी को सुलझाने के प्रयास शुरू किए गए।

 

डीसीपी मनप्रीत सिंह ने आगे बताया कि, इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा हत्या की धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत 73 नंबर एफ. आई.आर. थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी कार्तिक ने पहले रेकी थी। उन्होंने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घटना को अंजाम दिया है। आरोपी घर से 2 बैंगल और 2 अंगूठी चुराकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि, आरोपी कार्तिक ने लोन लिया हुआ था और लोन की किस्त चुराने के लिए उसने पहली बार घटना को अंजाम दिया है। जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, कार्तिक के पिता का निधन हो चुका है। घर में माता और बहन रहती है और वह खेतीबाड़ी करते है। कार्तिक पर एक लाख रुपए का एजुकेशन का कर्जा था, जिसके चलते उसने लूट की वारदात की प्लानिंग बनाई। पुलिस ने आगे कहा कि आज कार्तिक को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी कार्तिक से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch