स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आई बड़ी अपडेट

by | May 3, 2025 | States

May 3, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बारिश से जहां कुछ राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और गर्मी बढ़ने और लू के हालात बनने की संभावना जताई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अगर मौसम की स्थिति और खराब हुई तो सरकार स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां या ऑनलाइन कक्षाओं का फैसला लिया जा सकता है कि। विशेष रूप से छोटे बच्चों को लू से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने के निर्देश पहले ही स्कूल प्रशासन को जारी किए जा चुके हैं। बता दें पिछले साल 21 मई से 30 जून तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा की गई थी । वहीं उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से दिल्ली सरकार ने भी  स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां की घोषणा कर दी है,  11 मई 2025 से 30 जून 2025 तक चलेंगी। अब देखना यह है कि सरकार स्कूलों बच्चों को लेकर क्या फैसला लेगी।

Chandigarh के स्कूलों को सख्त निर्देश…
उधर, चंडीगढ़ में भी चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी के साथ मौसम के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सी.सी.पी.सी.आर.) ने शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के प्री-प्राइमी और प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आयोग की अध्यक्ष शिप्रा बंसल ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों ने इस गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए खेल के मैदान में खेलने का समय निर्धारित किया है। इसलिए बच्चों के हित में ये एडवाइजरी जारी की गई है। प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों को सीधे सूर्य की रोशनी में सीमित करके दिन में कम धूप वाले समय में खेल और अवकाश जैसी बाहरी गतिविधियों को शेड्यूल करना होगा। स्कूल अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों की गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले में तुरंत चिकित्सा सहायता लें। आयोग ने अभिभावकों और अटैंडेंट्स से भी अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के दौरान उनका ध्यान रखें।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch