Ludhiana में उपचुनाव से पहले विरोधियों की ऊड़ी नींद

by | May 2, 2025 | States

May 2, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

संजीव अरोड़ा के प्रयासों से पूरे हुए हलवारा एयरपोर्ट को लेकर हलका वैस्ट में होने वाले उपचुनावों से पहले विरोधियों की परेशानी पब्लिक के गले नहीं उतर रही है। यह बात किसी से छिपी नही है कि संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा एम.पी. बनने के बाद से ही हलवारा एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के लिए रैगुलर फॉलोअप किया गया जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा 60 करोड़ का फंड रिलीज करने के बाद ही हलवारा एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट के लिए नए सिरे से टैंडर लगाने पर काम शुरू हो पाया।

इसी तरह संजीव अरोड़ा द्वारा हलवारा एयरपोर्ट के प्रोजैक्ट को पूरा करवाने के लिए सिविल एविएशन मंत्री व सैक्रेटरी सहित पंजाब व लुधियाना के आला अफसरों के साथ लगातार मीटिंगें की गई। जिसे लेकर फोटो व कम्युनिकेशन संजीव अरोड़ा द्वारा पब्लिक प्लेटफार्म पर सांझा कर दी गई हैं जिसके मुकाबले कांग्रेस के पास सिर्फ हलवारा एयरपोर्ट के प्रोजैक्ट की घोषणा उनकी सरकार के समय होने का बहाना है।

अब हलवारा एयरपोर्ट को लेकर भाजपा द्वारा हलका वैस्ट में होने वाले उप चुनावों से पहले शोर मचाया जा रहा है कि यह केंद्र सरकार का प्रोजैक्ट है लेकिन उन लोगों को शायद यह नहीं पता कि हलवारा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का फंड पंजाब सरकार द्वारा दिया गया है। जहां तक केंद्र सरकार का सवाल है, उसके सिविल एविएशन मंत्रालय द्वारा डिजाइन पास करने में हुई देरी की वजह से हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण में देरी हुई है और फिर एयरफोर्स स्टेशन के अंदरूनी हिस्से में काफी देर तक काम नहीं हो पाया। अब हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजैक्ट मुकम्मल होने पर दशकों की मांग पूरी होने पर उद्यमी व व्यापारी खुलकर संजीव अरोड़ा को क्रैडिट दे रहे हैं तो विरोधी पार्टियों को हजम नहीं हो रहा लेकिन कांग्रेस व भाजपा का यह विरोध पब्लिक के गले नहीं उतर रहा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch