बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी देने का आम आदमी पार्टी ने किया सख्त विरोध

by | May 1, 2025 | National

May 1, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले का आम आदमी पार्टी ने सख्त विरोध किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से का पानी ले चुका है। बचा हुआ पानी पंजाब का है। इसलिए हमें यह फैसला किसी कीमत पर मंजूर नहीं है।

फैसला का विरोध करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर ने कहा कि केन्द्र जबरदस्ती पंजाब का पानी हरियाणा को दे रहा है। यह पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। डॉ बलबीर सिंह की भाजपा और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह पंजाब का पानी छीनने की कोशिश न करें, नहीं तो बहुत महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग न किसी के साथ धोखा करते हैं और न ही धोखा बर्दाश्त करते हैं। पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने पंजाब भाजपा नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि वे बताएं कि इस मसले पर वह किसके साथ हैं? अगर वे पंजाब के साथ हैं तो खुलकर इसका विरोध करें और अपनी केन्द्र सरकार से फैसले को वापस लेने को कहें। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण की मांग की और कहा पंजाब कांग्रेस के नेताओं को भी अपना पक्ष सार्वजनिक करना चाहिए और इस मसले पर पंजाब सरकार का साथ देना चाहिए।

भाजपा सरकार साजिश के तहत पंजाब के पानी पर हमला कर रही है, हमें किसी भी कीमत पर यह मंजूर नहीं, डटकर विरोध करेंगे – कटारूचक

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार साजिश के तहत पंजाब के पानी पर हमला कर रही है। हमें किसी भी कीमत पर यह फैसला मंजूर नहीं है। आम आदमी पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी और केन्द्र को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर करेगी।

कटारूचक ने कहा कि पंजाब के हिस्से से हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देना पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। केंद्र सरकार को हमारी नसीहत है कि पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश न करें और यहां के किसानों से बदला लेना बंद करे। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। हम भी इस फैसले का डटकर मुकाबला करेंगे।

केन्द्र सरकार अपना फैसला वापस ले, हम किसी भी कीमत पर दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकते – मीत हेयर

आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब के लोगों और किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही कुल 31 एमएएफ पानी में से पंजाब को 12 एमएएफ मिलता है और बाकी हरियाणा और राजस्थान को मिलता है। इस बार हरियाणा ने अपना पानी खर्च कर लिया और केंद्र सरकार से दबाव डलवाकर पंजाब के हिस्से में से पानी लेना चाहता है।

मीत हेयर ने यमुना के पानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बंटवारे के समय हरियाणा ने पंजाब से अपने हिस्से का पानी ले लिया। लेकिन यमुना का पानी पंजाब को देने का जिक्र जिक्र तक नहीं हुआ जबकि वह सांझा पंजाब का हिस्सा था। फिर यमुना का पानी भी पंजाब को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पंजाब की कमी के कारण करीब 70 से 80 फीसदी धान का क्षेत्र डार्क जोन में चला गया है जबकि हरियाणा में यह 55 से 60 प्रतिशत के आसपास ही है। इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत अपना फैसला वापस लेना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इसके खिलाफ आवाज उठाएगी और हम अपने नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पंजाब के लोगों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch