शिक्षा मंत्री हरज़ोत बैंस ने किया अनूठे बी.टेक प्रोग्राम का किया आगाज़

by | Apr 30, 2025 | States

Apr 30, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

राज्य में कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने देश भर में अपनी तरह के पहले बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एम.आर.एस.पी.टी.यू.), बठिंडा और फरीदाबाद की विक्टूरा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (वी.टी.पी.एल.) के बीच समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। यह देश भर में अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है, जिसके तहत पहले सेमेस्टर से ही विद्यार्थी उद्योग का हिस्सा बनेंगे और उद्योग कैंपस को यूनिवर्सिटी का डीम्ड कैंपस माना जाएगा।

इस समझौते पर एम.आर.एस.पी.टी.यू. के रजिस्ट्रार डॉ. गुरिंदर पाल सिंह बराड़ और विक्टूरा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हरदीप सिंह बांगा ने हस्ताक्षर किए।हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “यह सिर्फ एक समझौता नहीं है – यह पंजाब के नौजवानों से एक वादा है कि उन्हें थ्योरी से परे वास्तविक-दुनिया के अनुप्रयोगों, अत्याधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी।” उन्होंने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक प्रशिक्षण में उद्योगों को शामिल करके पंजाब में तकनीकी शिक्षा में क्रांति लाने पर केंद्रित है, जो बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस समझौते के मुख्य पहलुओं को उजागर करते हुए, स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम चार साल का होगा। इसके पांच सेमेस्टर एम.आर.एस.पी.टी.यू. में करवाए जाएंगे, जिसमें अकादमिक अध्ययन शामिल होगा, और प्रैक्टिकल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के आखिरी तीन सेमेस्टर विक्टूरा टेक्नोलॉजीज में करवाए जाएंगे। यह प्रोग्राम 30 विद्यार्थियों के बैच के साथ शुरू किया जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग सुनिश्चित की जा सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि विक्टूरा टेक्नोलॉजीज अनुभवी शिक्षा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एम.आर.एस.पी.टी.यू. कैंपस में एक वी.टी.पी.एल. एडवांस्ड ऑटोमेशन लैब स्थापित करेगी। इस प्रोग्राम के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े होनहार विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों के साथ शैक्षिक बुनियादी ढांचे को जोड़ने के लिए सरकार की दूरदर्शी रणनीति पर जोर दिया। राज्य सरकार द्वारा ऐसा अकादमिक मॉडल तैयार किया जा रहा है जो ऑटोमेशन, उन्नत विनिर्माण और रोबोटिक्स की मांगों को पूरा करता है।
शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास और फैकल्टी ट्रेनिंग में सक्रिय भागीदारी के लिए विक्टूरा टेक्नोलॉजीज की सराहना करते हुए, हरजोत सिंह बैंस ने अन्य उद्योगों से भी राज्य सरकार की शैक्षिक संस्थाओं के साथ भागीदारी करने और राज्य के नौजवानों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने में योगदान करने की अपील की।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch