
बड़ी ख़बर जालंधर देहाती ईलाके से आ रही है जहां पर थाना मुखी के साथ साथ दो अन्य पुलिस मुलाजिमों को संस्पैंड किया गया है ।
मिली ज़ानकारी के अनुसार सब डिवीजन शाहकोट के अधीन आते मेहतपुर के गण्यमान्य लोगों ने डी.एस.पी. शाहकोट को लिखित शिकायत दी थी कि दलित भाईचारे के बच्चों को थाना मेहतपुर के एस.एच.ओ. की उपस्थिति में डरा-धमकाकर उनसे गुप्त अंगों के साथ छेड़खानी करवाई गईं व नग्न कर व डांस करवाकर अमानवीय अत्याचार किया गया। जब इस घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची तो रोष स्वरूप लोग थाना मेहतपुर में इकट्ठे होने लगे व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
वहीं इस बारे में DSP शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि इस घटना संबंधी जांच की जा रही है तथा थाना मेहतपुर के एस.एच.ओ. लखबीर सिंह व थानेदार धर्मेंद्र सिंह को सस्पैंड कर दिया गया है बाकी जांच के बाद अगर किसी और की शमूलियत सामने आती है तो उस पर भी कारवाई की जाएगी।









