Canada के हिंदू मंदिर पर लिखे खालिस्तानी नारे, माहौल तनावपूर्ण

by | Apr 21, 2025 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

खालिस्तानी नारे लिखने की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार ये मामला पंजाब में नहीं बल्कि कनाडा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा के सरा शहर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस दौरान सरे में वार्षिक नगर कीर्तन का आयोजन किया जाना था। ये घटना काफी चिंताजनक है, एक वार्षिक नगर कीर्तन निकलना था और दूसरी तरफ नारे लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवार पर लिखे हुए थे।

बताया जा रहा है कि, कनाडा के सरे में मंदिर की बाहरी दीवारों पर स्प्रे पेंट से ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘फ्री पंजाब’ के अलावा अन्य भड़काऊ नारे लिखे गए। इस संबंधी मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना संबंधी एफआईआर दर्ज कर ली। इस तरह से भड़काऊ नारे लिखने धार्मिक आयोजन से पहले माहौल को खराब करना है। गौरतलब है कि, 19 अप्रैल को सुबह मंदिर की बाहरी दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे, जबकि वार्षिक नगर कीर्तन 21 अप्रैल को होना है।

बताया जा रहा है कि, 20 अप्रैल को सरे में निकाले गए वार्षिक नगर कीर्तन में जहां 5 लाख के करीब सिख श्रद्धालु शामिल वहीं खालिस्तान समर्थक शामिल हुए थे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराए। इस दौरान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की स्टेज भी सजाई गई थी। ये नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब दशमेश दरबार के नेरतृत्व में निकाला गया। गनीमत रही ये नगर कीर्तन शान्तिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा, वैंकूवर के रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे की दीवार पर भी खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आपको ये भी बता दें कि, कनाडा की आबादी 3.97 करोड़ है, जिसमें से 7.71 लाख सिख  शामिल हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch