पंजाब में करते थे बाहरी राज्यों के हथियारों की सप्लाई, पुलिस ने किए गिरफ्तार

by | Apr 21, 2025 | Crime

Apr 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बाहरी राज्यों से असला लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह को बेनकाब करते हुए मोगा पुलिस ने 4 व्यक्तियों को काबू करके उनसे भारी मात्रा में असला बरामद किया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि डी.एस.पी. (डी.) सुखअमृत सिंह के नेतृत्व में जब सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह तथा सहायक थानेदार अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान बस अड्डा लौहारा मेन हाइवे मोगा-कोटईसे खां रोड पर जा रहे थे।

इस दौरान उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सुखपाल सिंह उर्फ सुख निवासी गांव हरियाओ, हरप्रीत सिंह हैरी निवासी गांव गंढूआ, संपूर्ण कल्याण उर्फ शैंटी निवासी सुंदर नगर कोटईसे खां तथा दलजीत सिंह उर्फ पारस मोगा रोड कोटईसे खां के पास नाजायज असले हैं और आज वह बस अड्डा गांव वरे मेन हाइवे मोगा-कोटईसे खां पर खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं।

यदि छापामारी की जाए, तो वह असले सहित काबू आ सकते हैं, जिस पर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ थाना कोटईसे खां में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद बताई गई जगह पर छापामारी की, तो चारों कथित आरोपियों को जा दबोचा और उनके पास से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर, 3 मैगजीन 32 बोर तथा 6 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा काबू कथित आरोपी सुखपाल सिंह उर्फ सुख से की गई पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बस अड्डा गांव वरे के पास छुपाकर रखे गए एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत मैगजीन तथा एक कारतूस बरामद किया गया। सी.आई.ए. प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि कथित आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ दौरान यह पता चला है कि कथित आरोपी मध्य प्रदेश से असला लेकर आए थे और जिसे उन्होंने आगे सप्लाई करना था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch