शिव सेना नेताओं पर मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

by | Apr 20, 2025 | Crime

Apr 20, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद धारीवाल पुलिस ने शिव सेना के दो नेताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है लेकिन दोनो आरोपी फरार बताए जाते हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जिला मैजिस्ट्रेट ने जिला गुरदासपुर में हथियारों का सार्वजनिक रूप में प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। पंरतु धारीवाल पुलिस में तैनात एएसआई निर्मल सिंह जब  पुलिस पार्टी के साथ कल्याणपुर मोड़ धारीवाल पर मौजूद थे, तभी उसे किसी मुखबिर ने सूचना दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक रोहताश भोला पुत्र मनोज कुमार निवासी संतोषी माता मंदिर धारीवाल हवा में फायर कर रहा है। इस संबंधी जांच पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 6/7 महीने पहले का है, जिसमें आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। जिस पर उक्त शिव सेना नेता के खिलाफ धारीवाल में मामला दर्ज किया गया।

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी तरह धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ डडवां चौक, धारीवाल में मौजूद थे। उसे किसी मुखबिर ने सूचना दी कि रोहित अबरोल पुत्र जनक राज निवासी आर्य समाज मंदिर रोड, धारीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल की है, जिसके वह हाथ में 4 हथियार दिखा रहा है।  जिस पर रोहित अबरोल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एस.एस.पी.ने बताया कि दोनो आरोपी शिव सेना हिंदूस्तान दल से संबंधित है।

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सार्वजनिक रूप में हथियारों को खुला प्रदर्शन या हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाना किसी भी तरह से बर्दाश्त नही किया जाएगा। लोगों के पास जो लाईसेंसी हथियार हैं। वह उन्हे अपनी आत्म सुरक्षा के लिए मिले हैं। उनका सार्वजनिक रूप में खुला प्रदर्शन या हवा में फायरिंग करना पुलिस बर्दाश्त नही करेगी। क्योंकि इस तरह से दहशत का वातावरण बनता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch