जालंधर के मशहूर चौंक में स्कार्पियो और स्विफट की टक्कर के बाद हिंसक हुआ माहौल

by | Apr 20, 2025 | Crime

Apr 20, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चुनमुन चौक पर स्कार्पियो और स्विफट की मामूली टक्कर ने हिंसक रूप धार लिया। टक्कर के बाद पहले स्विफ्ट चालक ने एक युवक पर हाथ उठा दिया लेकिन देखते ही देखते स्कार्पियो गाड़ी से 5 से 6 युवकों ने बाप-बेटे दोनों को दबोच लिया। बेटे के सामने उसके पिता को नंगा करके सड़क पर भगा-भगा कर बैल्टों से पीटा गया जबकि बाद में बेटे पर भी हमला कर दिया गया।

 

इस सारे विवाद की वीडियो वायरल हुई है। करीब सवा तीन मिनट की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट करने वालों में पुलिस का कोई खौफ नहीं था। इस दौरान माडल टाऊन रोड पर काफी जाम भी लग गया था। राहगीरों की मानें तो चुनमुन चौक पर स्कार्पियो और स्विफ्ट गाड़ी की मामूली टक्कर हो गई थी। पहले स्विफ्ट कार के चालक ने स्कार्पियों सवार पर हाथ उठा दिया।

 

जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। स्कार्पियो से उतरे करीब आधा दर्जन युवकों ने बाप-बेटे दोनों को घर लिया। युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक को एक दुकान में भाग गया लेकिन उसके पिता को हमलावर युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया और उसे कपड़े भी फाड़ दिए।

 

दूसरे पक्ष के युवक की भी कमीज फट गई लेकिन लगातार हमलावरों ने स्विफ्ट चालक व्यक्ति पर बैल्टों से वार किए और थप्पड़ भी मारे। कुछ युवक दुकान में घुसे युवक को भी निकाल कर बाहर ले आए और फिर पिता के सामने उसके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि लोग मूकदर्शक बन कर सब कुछ देखते रहे। तमाशबीन लोगों ने अपने मोबाइल पर सवा तीन मिनट की वीडियो बना कर वायरल कर दी लेकिन बाप-बेटे को छुड़वाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया।

आखिरकार एक महिला ने बीच में पड़ कर मारपीट रुकवाई जिसके बाद पी.सी.आर. टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। उधर थाना 6 के प्रभारी भूषण कुमार का कहना है कि इस मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर उनके पास शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch