नकोदर दरबार में माथा टेकने ज़ा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा

by | Apr 18, 2025 | States

Apr 18, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर के वडाला चौक के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत  जबकि कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे की  सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। सी. सी. टी.वी.  में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार मोटरसाइकिल को आगे की ओर खींचती है। इसी दौरान चिंगारियां उड़ने लगीं।

 

मृतकों की पहचान प्रीत नगर सोढल निवासी रवीना गुप्ता और उनके पति सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। सुनील छोटे हाथी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। परिवार ने बुधवार को अपनी 7 वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाया।

 

पति-पत्नी गुरुवार सुबह परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना करने नकोदर जा रहे थे। वह गुरुवार सुबह 5 बजे माथा टेकने के लिए नकोदर के लिए निकले थे, लेकिन साढ़े 5 बजे उन्हें घर पर फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जैसे ही सुनील का बेटा व अन्य परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां दोनों के शव पड़े थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फिरोजपुर: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, संगत की सतर्कता से टली अनहोनी

फिरोजपुर: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, संगत की सतर्कता से टली अनहोनी

फिरोजपुर जिले के गांव जीविया में एक गुरुद्वारा साहिब में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने बेअदबी की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को नीचे फेंकने...

जालंधर: शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

जालंधर: शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

जालंधर के वेस्ट हलके से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कालू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने वेस्ट हलके से ही काबू किया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि...

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

जालंधर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में देर शाम पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो शीतल अंगुराल के चचेरे भाई का बेटा था। इस घटना के बाद पूरे...

पंजाब को वैश्विक निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में यू.के. से रणनीतिक गठजोड़

पंजाब को वैश्विक निर्माण केंद्र बनाने की दिशा में यू.के. से रणनीतिक गठजोड़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश और दुनिया का प्रमुख निर्माण एवं निवेश केंद्र बनाने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उद्योग, व्यापार और...

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए आज 8 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सूची में आईएएस व पीसीएस दोनों कैडर शामिल हैं। प्रमुख अधिकारियों में आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू और अरुण सेखड़ी के नाम उल्लेखनीय हैं। सरकार का कहना है...

Get In Touch
close slider

Get In Touch