बाबा साहेब डा. अंबेडकर के सपने को साकार कर रही भगवंत मान सरकार : जोगिन्द्र सिंह मान

by | Apr 14, 2025 | States

Apr 14, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज भारतीय संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गुरु हरगोबिंद नगर पार्क  में स्थापित बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा. अंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता हैं, बल्कि दलितों, महिलाओं और गरीबों के मसीहा भी हैं। उन्होंने अपनी विद्वता, दृढ़ निश्चय, और दूरदर्शी सोच से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब की भगवंत मान सरकार बाबा साहेब डा. अंबेडकर के विचारों पर पहरा देते हुए उनके सपने को साकार कर रही है। जिसके तहत बाबा साहेब से मार्गदर्शन लेते हुए सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जा रहा है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी पढ़-लिखकर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान, मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, विजय बसंत नगर, गुरदीप सिंह दीपा, हरमेश पाठक, प्रितपाल कौर तुली, जसदेव प्रिंस, सौरव हांडा, रवि सिद्धू, मदन लाल, सतीश बंटी, सुखदेव सिंह काका, रोहित शर्मा, जीत राम टिब्बी, अनिल पांडे, सीमा राणा, बलविंदर बिंदा, चमन लाल, राजकुमार, जिंदर रसीला, सरबजीत, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch