बेचारे Fruit बेचने वाले के साथ Car वालों ने किया कारनामा

by | Apr 11, 2025 | Crime

Apr 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

डेराबस्सी हाईवे किनारे खड़े फल विक्रेता से एक कार चालक तीन किलो आम बिना पैसे दिए लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं, पैसे न देने पर आम वापस मांग रहे फ्रूट विक्रेता को कार चालक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना में बाल-बाल बचे फ्रूट विक्रेता सुखबीर ने कार का नंबर नोट कर थाने में शिकायत दे दी है। जानकारी देते हुए सुखबीर निवासी अमरदीप कॉलोनी डेराबस्सी ने बताया कि वह शहर में घूम-फिर कर फ्रूट बेचता है। वीरवार दोपहर जब वह बरवाला रोड के पास हाईवे किनारे अपनी रेहड़ी लगाकर खड़ा था तो लाल रंग की ब्रेजा कार में एक व्यक्ति उसके पास आकर रुका। उसने दाम तय करने के बाद तीन किलो आम अपनी कार में रखवा लिए। इसके बाद कार चालक दोबारा रेट तय करने लगा और दाम से काफी कम पैसे देने लगा।

 

जब उसने सही पैसे न देने पर आम वापस करने को कहा तो वह बिना पैसे दिए ही जाने लगा। जब उसने रोकने की कोशिश की तो वह उसे अपनी कार से लगभग 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और बिना पैसे दिए आम लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसके पैर में चोट भी आई। सुखबीर ने बताया कि उसने कार का नंबर नोट कर थाने में शिकायत दे दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण हमलों से दहल उठी है। सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में भारी तबाही की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए...

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch